पत्नी को मायके में छोड़ पति ने दूसरी शादी, पत्नी के ससुराल पह... - CG Sandesh

पत्नी को मायके में छोड़ पति ने दूसरी शादी, पत्नी के ससुराल पहुँचने पर हुई मारपीट

तेंदुकोना थाना में अपनी पत्नी को मायके में छोड़ दूसरी शादी कर  पत्नी के साथ मारपीट  व गाली गलौच करने पर रिपोर्ट दर्ज किया गया है. प्रीति वैष्णव ने बताया है कि उसकी शादी सन 2015 में शेषनरायण वैष्णव उम्र 24 साल निवासी कौहाकुडा सरायपाली के साथ हुई थी. शादी के बाद वह अपने पति के साथ अपने ससुराल में लगभग 06  माह रही फिर कमाने खाने के लिये वो और उसका पति प्रीति के मायके पाटन में ही रहने लगे. फिर एक दिन उसका पति अपने घर सरायपाली प्रीति को बाद में ले जाऊंगा बोलकर चला गया और वापस नहीं आया. जिसपर प्रीति अपने बच्चे को लेकर 3 अगस्त को अपने परिवार वालों के साथ अपने ससुराल गई.

जहाँ उसके पहुंचने पर उसकी सास श्रीमती रूखमनी बाई, ससुर हेमराज व पति शेषनारायण एवं उसके पति के द्वारा विवाह कर लाई औरत पनमेश्वरी ने उन लोगो को घर के दरवाजे पर ही रोक दिये और गाली गलौज कर सब लोग गाली देते हुये यहां से तुरन्त चले जाओ नही तो जान से मार देंगे, क्योकि तुम दहेज में सोना, चांदी रूपये पैसे नही लायी हो. ऐसा कहा गया.  

प्रीति ने बताया है कि उसके पति ने उसके साथ थप्पड,  हाथ मुक्का से मारपीट कर बोला कि तुम्हारी कोई जरूरत नही है, प्रीति ने बताया कि उसका पति ने पनमेश्वरी से उसके बिना तलाक दिए शादी कर लिया है. पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294, 34 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें