17 पौवा देशी अवैध शराब जप्त - CG Sandesh

17 पौवा देशी अवैध शराब जप्त

सरायपाली पुलिस ने ग्राम कापुकुण्डा में अवैध शराब जप्त किया है पुलिस ने बताया कि 2 जनवरी को मुखबीर के जरिये सुचना मिली कि ग्राम कापुकुण्डा गांव के गली में एक व्यक्ति भारी मात्रा में शराब रखकर बिक्री कर रहा है, जिसपर पुलिस मौके में पहुंच कर संदेही व्यक्ति सुबेर गाडा पिता नुवाधर गाडा 59 वर्ष ग्राम कापुकुण्डा को पकडने का प्रयास किया गया जो भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया. पुलिस ने बताया कि पकडे गए आरोपी के पास से एक सफेद रंग की प्लास्टिक झोला में 17 पौवा देशी प्लेन शराब कीमत करीबन 1020 रूपये मिला जिसे जप्त कर आरोपी के विरुद्ध 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें