बीच बचाव के लिए गई महिला के साथ हुई गाली गलौच व मारपीट. - CG Sandesh

बीच बचाव के लिए गई महिला के साथ हुई गाली गलौच व मारपीट.

पिथौरा के कुम्हार पारा में झगड़ा विवाद होने पर बीच बचाव के लिए गई महिला के साथ गाली गलौच व मारपीट कर दी गई जिस पर उसने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है. सुरजा यादव वार्ड नं 07 कुम्हार पारा निवासी ने पुलिस को बताया है कि 1 जनवरी को शाम करीब 07:00 उसकी जेठानी पीली बाई के साथ उसका पडोसी मंगल डडसेना झगडा विवाद कर रहा था, जिसे सुनकर वह घर से बाहर दरवाजे के पास निकली तथा वहां जाकर बीच बचाव कर रही थी तभी उसी समय मोहल्ले के अभिषेक यादव एवं दुर्योधन यादव आकर उसे तुम यहाँ बीच बचाव करने आये हो करके रंजीश वश गंदी गंदी गाली करते हुए हाथ मुक्का से मारपीट कर यहाँ से भाग जाओ वरना जान से मार देगें की धमकी दिये. जिसपर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 294, 323, 34 एवं 506 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें