18 पौवा अवैध शराब जप्त. - CG Sandesh

18 पौवा अवैध शराब जप्त.

महासमुंद पुलिस ने 3 जनवरी को मनोरमा फैक्ट्री के पास एक व्यक्ति से अवैध शराब जप्त किया है, पुलिस ने बताया कि  मुखबीर के जरिये सूचना मिला कि एक व्यक्ति परसवानी की ओर से शराब लेकर बिरकोनी की ओर आ रहा है, जिसपर पुलिस मुखबीर के बताये स्थान मनोरमा फैक्ट्री के पास पहुंचकर उसी समय एक व्यक्ति को जो हाथ में एक सफेद रंग की झोला जिसमें कुछ सामान रखा था जिसे रोककर पुछताछ किया जिसपर वह अपना नाम हेमंत यादव पिता रामलाल यादव उम्र 32 साल बिरकोनी का रहने वाला बताया. पुलिस ने बताया कि तलाशी लेने पर झोला में रखे  18 पौवा गोवा व्हीस्की शराब कीमत 1440 रूपये मिला जिसे जप्त कर आरोपी का कृत्य धारा 34(1) आबकारी एक्ट घटित करना पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें