मोटरसायकल से 40 नग पौवा के जाते पुलिस ने पकड़ा.  - CG Sandesh

मोटरसायकल से 40 नग पौवा के जाते पुलिस ने पकड़ा.

बागबाहरा पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध शराब मोटरसायकल से ले जाते हुए पकड़ा है, पुलिस ने बताया कि 3 जनवरी को मुखबीर के जरिये सूचना मिला कि एक व्यक्ति मोटर सायकल से अवैध शराब लेकर खोपली की ओर जा रहा है,  पुलिस मुखबीर की सूचना पर देवाशीष स्कूल NH 353 रोड़ में पुलिया के पास उक्त व्यक्ति लाल मोटर सायकल में मिला जिसे घेराबंदी कर मौके पर रोककर पकडा गया. जिसका नाम बंधुलाल चंद्राकर पिता टेनूराम चंद्राकर उम्र 65 वर्ष बताया गया. पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग का प्लास्टिक थैला में मोटर सायकल के सीट के बांये तरफ हुक में टंगा 40 नग पौवा अंग्रेजी शराब जिसमें प्रत्येक शीशी में 180, 180 एमएल भरा कुल कीमत 3200/रू. का एवं पेन्ट के जेब से 315 रूपये नगदी तथा एक लाल रंग का बजाज मोटर सायकल पुरानी इस्तेमाली जिसमें रजिस्ट्रेशन नम्बर CG 06 GG 0610 हुआ कीमती करीबन 40,000/ रूपये को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें