सुने मकान से जेवरात की  चोरी - CG Sandesh

सुने मकान से जेवरात की चोरी

महासमुंद के अयोध्या नगर में सुने मकान से करीबन 1,35,820 रुपये के जेवरात चोरी होने पर   पुलिस ने मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताय कि आशीष कुमार दीवान उसकी पत्नी के  मायके जान के कारण वह घर में अकेला था तथा 31 दिसंबर रात्री 09:30 बजे वह अपने दोस्त संतोष चक्रधारी के घर नया साल होने के कारण घर में ताला लगाकर स्वाध्याय केन्द्र कालेज रोड गया था. एवं अपने दोस्त के घर रात्री में रूक गया था.

इसके बाद उसके अगले दिन 1 जनवरी को प्रातः 09:00 बजे जब वह अपने घर अयोध्या नगर पहुंचा तो देखा तो मेन गेट का ताला लगा हुआ था एवं अंदर दरवाजे का ताला नहीं था. उसके  अंदर जाकर देखने पर वहां सामान बिखरा हुआ था व आलमारी का दराज बेड में पडा हुआ था.

आशीष कुमार के द्वारा वहां चेक करने पर सोने चांदी के जेवरात कुल कीमत करीबन 1,35,820 रुपये को किसी अज्ञात चोर द्वारा घर अंदर प्रवेश कर ताला तोड़ कर चुरा ले गया. जिसपर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 380 एवं 457 आईपीसी कायम कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें