कार की ठोकर से अधिक चोट लगने के कारण हुई मौत, मामला दर्ज - CG Sandesh

कार की ठोकर से अधिक चोट लगने के कारण हुई मौत, मामला दर्ज

सांकरा थाना के मर्ग क्रमांक 24/19 धारा 174 जा.फौ. मृतक पितराम बरिहा पिता गोविंद बरिहा उम्र 65 साल लाटादादर के दुर्घटना मामले में पुलिस ने जांच कर मामला दर्ज किया है. जांच में पुलिस ने पाया कि मृतक पितराम बरिहा 24 दिसंबर को शाम करीब 04 बजे चैनडीपा चौक NH 53 रोड में बस से उतरकर घर पैदल जाते समय उसे रायपुर से बसना कि ओर आ रही कार क्रमाक CG 04 MW 3088 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेंट कर दिया. जिसे राहगीरों द्वारा डायल 112 को फोन से सूचना देकर घायल अवस्था में शासकीय अस्पातल सांकरा लेकर ईलाज कराया गया. जिसके बाद उसे उसके पिता अपने घर लाटादादर लेकर गये और उसके अगले दिन 25 दिसंबर को सुबह करीब 4 बजे उसकी मौत हो गई. बताया गया कि गाडी से अधिक चोट लगने के कारण मौत हुई है. जिसपर पुलिस ने कार वाहन क्रमांक CG 04 MW 3088 के चालक पर धारा 304-A-IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें