अवैध शराब बिक्री कर पिलाने की सुविधा उपलब्ध करवाने वाले पर ह... - CG Sandesh

अवैध शराब बिक्री कर पिलाने की सुविधा उपलब्ध करवाने वाले पर हुई कार्यवाही

सरायपाली पुलिस ने 1 जनवरी को मुखबीर की सूचना पर ग्राम छिर्राबाहरा में रोड किनारे तालाब मंदिर के पास झोपड़ीनुमा होटल में अवैध धन लाभ कमाने ग्राहकों को अवैध शराब बिक्री कर पिलाने की सुविधा उपलब्ध करते हेतु एक आरोपी पर कार्यवाही किया है. पुलिस ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर मौके पर जाकर रेड किया गया जहाँ पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये. तथा मौके से आरोपी लक्ष्मण मुंडा पिता स्व. रामसिंग मुंडा उम्र 40 वर्ष छिर्राबाहरा के कब्जे से 02 पौवा गोवा अंग्रेजी शराब जिसमें से एक पौवा में 180 ml व एक पौवा में 40 ml भरी हुई 02 नग प्लास्टिक डिस्पोजल ग्लास कीमत 110 रूपये को जप्त कर आरोपी का कृत्य धारा 36 (च) आबकारी एक्ट पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें