पुलिया से गिरकर एक की मौत, अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज.   - CG Sandesh

पुलिया से गिरकर एक की मौत, अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज.

सरायपाली बालसी मेन रोड पुलिया के पास 1 जनवरी को हुए सड़क दुर्घटना में मोटर सायकल से गिरकर अमित सिंह ऊर्फ लक्की सलूजा की मौत हो गई. जिसपर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के ख़िलाफ मामला दर्ज किया है.  

पुलिस ने बताया कि मृतक अमित सिंह ऊर्फ लक्की सलूजा निवासी सरायपाली के मर्ग जांच में पाया गया कि 1 जनवरी की रात्रि 12.15 बजे ग्राम बालसी मेन रोड पुलिया के पास मोटर सायकल चालक अमित सिंह ऊर्फ लक्की सलूजा एवं मोटर सायकल में पीछे बैठे व्यक्ति अजय कुमार यादव निवासी सरायपाली से बालसी ढाबा खाना खाने जा रहे थे, जिन्हें पीछे सरायपाली की ओर से आ रही अज्ञात वाहन के चालक ने HF डीलक्स बिना नंबर के मोटर सायकल को वाहन को तेजी लापरवाही एवं उपेक्षापूर्वक चलाकर पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे दोनों व्यक्तियों के एक्सीडेंट की ठोकर से मोटर सायकल सहित पुलिया के पिल्हर में टकराकर नीचे नाला के पानी में गिर गये जिसमे चालक अमित सिंह की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई और अमित यादव ईलाज हेतु अस्पताल में भर्ती है. मामले में पुलिस ने पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध भादवि का अपराध धारा 279, 304(A) एवं 337 आईपीसी घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें