खाना बनाने के लिए मना करने शराबी भाई ने की मारपीट. - CG Sandesh

खाना बनाने के लिए मना करने शराबी भाई ने की मारपीट.

महासमुंद थाने के ग्राम चिंगरौद में खाना बनाने के लिए मना करने पर एक शराबी भाई ने नशे में डंडे से अपने छोटे भाई के साथ मारपीट की जिसे लेकर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि केशव पटेल जो कि अपने बड़ा भाई पुरन पटेल मेरे साथ रहता है, जिसे 1 जनवरी को सुबह 09.00 बजे उसके भाई पूरन ने शराब के नशे में खाना बनाने के लिए बोला, जिस पर वह मना करते हुए काम में देरी हो जायेगा बोलकर नही बनाया,  जिसपर उसका बड़ा भाई पुरन पटेल केशव पटेल को गंदी गंदी गालियां देते हुए पास में पड़े डंडे से मेरे सिर में मारा जिससे उसे चोटे आई और साथ ही उसने आज तुझे जान से मार दूंगा की धमकी देने लगा. मामले में  पुलिस ने आरोपी पूरन पटेल के विरूद्ध अपराध धारा 506, 294 एवं 323 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें