नशे के हालत पड़े मिलने पर 4 शराबियों पर कार्यवाही.  - CG Sandesh

नशे के हालत पड़े मिलने पर 4 शराबियों पर कार्यवाही.

महासमुंद पुलिस ने चार व्यक्तियों को नशे के हालत में मदहोश पड़े मिलने पर उनके ख़िलाफ अलग-अलग मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि पेट्रोलिंग के दौरान सभी शराबियों को पकड़ा गया है जिनका नाम सुरज निषाद उम्र 20 साल बम्हनी थाना महासमुंद, सांवत राम निषाद उम्र 55 साल बम्हनी, मुकेश गिरी गोस्वामी उम्र 23 साल बम्हनी तथा  भोजराज साहू उम्र 40 साल ग्राम सहाड़ा थाना पलारी जिला बलौदाबाजार बताया गया है. पुलिस ने बताया कि चारों व्यक्तियों को मौके पर उठा कर जिला अस्पताल महासमुंद लाया गया तथा चारों का शराब पीने का मुलाहिजा कराया गया, जो डाक्टर द्वारा चारों व्यक्तियों को शराब सेवन करना लेख किया गया. जिसपर चारों व्यक्तियों के विरूद्ध अपराध धारा 36(च) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें