जमीन विवाद को लेकर महिला के घर घुसकर मारपीट, मामला दर्ज - CG Sandesh

जमीन विवाद को लेकर महिला के घर घुसकर मारपीट, मामला दर्ज

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम गड़बेड़ा में पुरानी जमीन विवाद को लेकर महिला के घर घुसकर मारपीट व गाली गलौच किये जाने का मामला दर्ज किया गया है, पुलिस ने बताया कि चांद कुमार मधुकर की मां के साथ पुरानी रंजीश को लेकर मारपीट व गाली गलौच हुआ है. चाँद कुमार अपनी मां बिटावन बाई के साथ अपने पुराने गांव ग्राम गड़बेड़ा में एक माह से अपने बंटवारा मकान में निवास कर रहा है. जहाँ 23 दिसम्बर को रात्री करीबन 8 बजे चाँद कुमार के  बड़े पिता जी बरातु मधुकर घर के अंदर आया और उसकी मां को पुरानी जमीन विवाद एवं रंजीश को लेकर घर में घुस कर गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्का व लकडी की पीढहा से मारपीट कर सिर व चेहरे में चोट पहुचाया व जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया. जिसपर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 323, 452, 506 एवं 294 आईपीसी कायम कर विवेचना मे लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें