मजाक मजाक में शुरू कर दी मारपीट व गाली गलौज, मामला दर्ज - CG Sandesh

मजाक मजाक में शुरू कर दी मारपीट व गाली गलौज, मामला दर्ज

पिथौरा पुलिस ने चर्च के पीछे में मजदूर के साथ हुए मारपीट व जान से मारने की धमकी मिलने को लेकर मामला दर्ज किया है,  पुलिस ने को बताया कि धनउ राम यादव ने ग्राम अट्ठारहगुड़ी,  नयापारा निवासी 28 दिसम्बर को अपने साथी सुनित कलार के साथ कालम गढ्ढा खोदने ईसाई मंदिर के पीछे गया था, तथा कालम गढ्ढा खोदने का काम करते समय वहीं पर रास्ते से ओप्रकाश शुक्ला आया और उन लोगों के साथ हसी मजाक कर मजाक मजाक में शुक्ला द्वारा गंदी गंदी गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट किया गया. जिसे उसे मना करने पर नहीं माना और वहीं पास में पड़े छोटे घन से धनउ राम यादव के सिर के बांया भाग में मार कर चोंट पहुंचाया है जिससे उसके सिर से खून निकलने लगा तथा उसे जान से मारने की धमकी देकर ओमप्रकाश शुक्ला वहां से भाग गया. जिसपर पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश शुक्ला के विरुद्ध धारा 294, 323 एवं 506 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें