शराब के नशे में पत्नी व मौहल्ले वालों के साथ मारपीट, मामला द... - CG Sandesh

शराब के नशे में पत्नी व मौहल्ले वालों के साथ मारपीट, मामला दर्ज

महासमुंद थाने में नशे में धुत पति ने पत्नी व मौहल्ले वालों के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने पर मामला दर्ज किया गया है, पुलिस ने बताया कि रेशमा सोनवानी वार्ड न0 13 भुसापारा निवासी का पति गोलू सोनवानी 28 दिसंबर को शाम करीबन 06.30 बजे शराब के नशे में धुत होकर घर आया और अपनी पत्नी रेशमा के साथ जबरदस्ती गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट किया. इसके बाद उसने अपने पड़ोसी रेवती पाल और तारा बाई यादव जो नल मे पानी भर रही थी,  उन्हे भी अश्लील गाली गलौच कर उन लोगो के साथ भी हाथापाई किया. जिसके बीच बचाव के लिए रेवती पाल का पति सीताराम पाल आया तब गोलू ने उसे भी गाली गलौच कर बेल्ट से मारपीट किया,  एवं जान से मारने की धमकी दिया. जिसकी शिकायत पर  पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323 एवं 506 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें