गढ्ढा में गिरने से हुई थी मोटरसायकल चालक की मौत, मामला दर्ज  - CG Sandesh

गढ्ढा में गिरने से हुई थी मोटरसायकल चालक की मौत, मामला दर्ज

बागबाहरा पुलिस ने मर्ग क्रमांक 15/19 धारा 174 जा.फौ. मृतक महेन्द्र यादव पिता विभिषण यादव उम्र 30 साल साकिन फुलवारीकला थाना बागबाहरा जिला महासमुंद का मर्ग जांच कर मामला दर्ज किया है.

पुलिस ने बताया है कि मृतक दिनांक 21 मार्च 2019  के शाम करीब 06:00 बजे अपने दोस्त आनंद यादव, एन लक्षमैय्या, भेखराम साहू, के साथ अपने अपने मोटर सायकल से मौलीमुड़ा तरफ घुमने निकले था, मृतक महेन्द्र यादव अपनी मोटर सायकल क्रमांक CG06GL 8360 को स्वयं चला रहा था रात्रि और करीब 08:00 बजे वापस घर आते समय मृतक महेन्द्र यादव मौलीमुडा कच्ची रास्ता में गढ्ढा को नही देख पाने के कारण गिरने से एक्सीडेन्ट हो गया. जिसके बाद उसे उपचार हेतु शासकीय अस्पताल बागबाहरा ले गये वहां से रिफर करने पर श्री नारायणा हास्पिटल रायपुर ले गये स्वास्थ्य में सुधार नही होने पर 31 मार्च 2019  को अम्बेडकर अस्पताल रायपुर के लिए रिफर करने पर अम्बेडकर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉ. द्वारा चेक करने पर महेन्द्र यादव को मृत घोषित कर दिया.

जिसपर पुलिस ने आरोपी मृतक महेन्द्र यादव का कृत्य अपराध धारा 304 (A) भादवि का घटित करना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें