2650 रूपये  के साथ पकडाए 3 जुआड़ी. - CG Sandesh

2650 रूपये के साथ पकडाए 3 जुआड़ी.

बागबाहरा  पुलिस ने 27 दिसंबर को जुआ खेलते हुए तीन आरोपियों को 52 पत्ती ताश के साथ पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की बजरंग चौक मनबाय में कुछ लोग 52 पत्ती ताश से काट पत्ती नामक जुआ से रूपये पैसे का दांव लगाकर हार जीत का जुआ खेल रहे हैं, जिसपर पुलिस ने  मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपियान 01.जितेन्द्र कुमार पटेल पिता तुलसराम पटेल उम्र 26 साल साकिन मनबाय थाना बागाबहरा, जिला महासमुंद, 02. लक्ष्मी नारायण महिलाने पिता परदेशी महिलाने उम्र 26 साल साकिन मनबाय थाना बागाबहरा, जिला महासमुंद 03. जीवन ठाकुर पिता कमलु ठाकुर उम्र 20 साल साकिन मनबाय थाना बागाबहरा,  जिला महासमुंद को 52 पत्ती ताश से काट पत्ती नामक जुआ खेलते रंगे हाथ पकडे तथा पकडे गये जुआडियों के पास एवं फड से जुमला नगदी रकम 2650 रूपये एवं 52 पत्ती ताश को जप्त आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का पाये जाने से आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें