विमल गुटखा बैग में 6 किलो गांजा के साथ बस स्टैण्ड में पकड़ाया... - CG Sandesh

विमल गुटखा बैग में 6 किलो गांजा के साथ बस स्टैण्ड में पकड़ाया आरोपी.

महासमुंद पुलिस ने 26 दिसम्बर को मुखबीर की सुचना पर बस स्टैण्ड महासमुंद में घेराबंदी कर पकड़ा एक व्यक्ति को पकड़ा. जहाँ पुलिस को आरोपी के कब्जे में विमल गुटखा बैग में मादक पदार्थ गांजा रखा मिला, पुलिस ने आरोपी का नाम चमनदास मानिकपुरी पिता बहुरदास मानिकपुरी उम्र 22 वर्ष थाना अभनपुर जिला रायपुर का बताया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक विमल गुटखा के बैग में रखे अवैध मादक पदार्थ गांजा बैग सहित जुमला वजन 6 किलो 400 ग्राम कुल कीमत 32000 रूपये मिला. जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर  उसके विरूद्ध अपराध धारा 20(b)-NAR के तहत कार्यवाही किया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें