मुसलमानों का वोट दूसरे प्रत्याशी को मिला कहकर मारपीट  - CG Sandesh

मुसलमानों का वोट दूसरे प्रत्याशी को मिला कहकर मारपीट

सरायपाली में जयस्तंभ चौक के पास मुसलमानों का वोट दूसरे प्रत्याशी को मिला कहकर मारपीट करने व गाली गलौच का मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि मोहम्मद गुलाम दस्तगीर जो कि वार्ड नं0 06 ईस्लाम मोहल्ला सरायपाली में रहता है 25 दिसंबर को रात्री 11.00 बजे जयस्तंभ चौक सरायपाली से पान खाकर घर जा रहा था कि जयस्तंभ चैक के आगे मेन रोड में श्याम कपडा दुकान के सामने पहुंचा था कि पीछे से एक मोटर सायकल में नौशाद अली, जावेद रजा और जफर उर्फ रिज्जु आये नौशाद मोटर सायकल से उतरकर गाली गलौच कर बोलने लगे कि गुंजन अग्रवाल की दलाली करता है, तेरे चक्कर में मुसलमानो का वोट रमीज रजा को नहीं मिला और वो पार्षद चुनाव हार गया फिर तीनो एक राय होकर अश्लील गाली गलौच कर लात घुसा से मारपीट करने लगे एवं जान से मारने की धमकी दी. जिसपर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 506, 294, 323 एवं 34 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें