20 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार - CG Sandesh

20 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार

सरायपाली. सारंगढ़ मार्ग पर पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को 20 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि सारंगढ़ मार्ग पर एक व्यक्ति अवैध रूप से बिक्री के लिए मोटरसायकल में शराब का परिवहन कर रहा है.

सूचना के आधार पर थाना प्रभारी श्रीमती मल्लिका बनर्जी के निर्देशन में उप निरीक्षक लक्ष्मीनारायण साव, आरक्षक दिलीप पटेल व हृदयानंद कंवर ने घेराबंदी कर सारंगढ़ मार्ग पर 132 केव्ही बिजली आफिस के पास एक एच एफ डीलक्स क्र. सीजी 06 जी एन 7688 में अवैध रूप से महुआ शराब का परिवहन कर रहे भागीरथी साव पिता परमेश्वर साव निवासी ग्राम बोड़ेसरा को गिरफ्तार कर उसके पास से 20 लीटर महुआ शराब जब्त किया. पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें