खेत में लगे से मोटर व केबल वायर की चोरी - CG Sandesh

खेत में लगे से मोटर व केबल वायर की चोरी

तेन्दुकोना थाना अंतर्गत ग्राम घोघरा में खेत से मोटर व केबल वायर चोरी होने को लेकर  मामला दर्ज किया गया है, जागेन्द्र कुमार साहू ने पुलिस को बताया है कि उसका जोबा खार में ढाई एकड का खेत है जहाँ आज से 01 माह पूर्व बोर खनन करवाकर अपने पुराने बोर में लगे न्यू पारको कम्पनी का 3 HP का सबमर्सिबल पम्प को लगाया था, जिसके बाद 21 दिसंबर को सुबह करीब 08 बजे उनके गांव के भगवानदीन साहू,  खिलेश्वर यादव ने घर आकर बताया की जागेन्द्र के खेत में लगे बोर चोरी हो गया है. जिसे जागेन्द्र औत्र उसकी पत्नी के द्वारा जाकर देखने पर पता चला कि प्लास्टिक पाईप कटा हुआ पडा था, बोर में लगे मोटर पम्प एवं केबल वायर सर्विस वायर कीमत करीबन 9000/-रूपये को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है. जिसपर  पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूद्ध धारा 379 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें