महिला के घर घुसकर 4 लोगों ने की मारपीट - CG Sandesh

महिला के घर घुसकर 4 लोगों ने की मारपीट

ग्राम लिमदहरा निवाली महिला रमला साव पति लक्ष्मण ने बसना थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि 20 दिसंबर को 04 बजे बोलो चौधरी, गंगा चौधरी और उसके पति लक्ष्मण साव के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा लड़ाई हुआ था. उसके बाद गंगा चौधरी, नित्यानंद चौधरी, एवं नित्यानंद के बेटा मोटू चौधरी तथा बोलो चौधरी शाम करीबन 07.30 बजे चारो ने मिलकर अश्लील गाली गलौच देते हुये महिला के घर अंदर आकर उसके पति लक्ष्मण साव को मारने लगे जिसका महिला द्वारा बीच बचाव करने पर उसका भी हाथ पकड़कर उससे धक्का मुक्की कर जाने से मारने की धमकी देने लगे. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपी के विरूद्ध धारा 294, 323, 34, 452 एवं 506 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें