जामपाली से 10 लीटर अवैध शराब जप्त - CG Sandesh

जामपाली से 10 लीटर अवैध शराब जप्त

सरायपाली पुलिस ने ग्राम जामपाली से 10 लीटर अवैध शराब जप्त किया है पुलिस ने बताया कि 19 दिसंबर को मुखबीर के जरिये सूचना मिली कि ग्राम जामपाली में रथु कुमार अवैध शराब रखा है, जिसपर पुलिस ने ग्राम जामपाली पहुंचकर मुखबीर की निशानदेही पर संदेही रथु कुमार पिता चिन्तामणी कुमार को उसके घर बाड़ी में देखकर घेराबंदी कर पकड़ा. जो भागने का प्रयास कर रहा था, पुलिस आरोपी के पास घर के पीछे बाड़ी तरफ खुले स्थान से एक सफेद रंग की 10 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन डिब्बा में हाथ भट्ठी से बना हुआ 10 लीटर महुआ शराब कीमत लगभग 1000 रू. को जप्त कर शीलबंद किया तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें