स्कूटी चालक ने ढाई वर्ष की बच्ची को मारी ठोकर - CG Sandesh

स्कूटी चालक ने ढाई वर्ष की बच्ची को मारी ठोकर

महासमुंद के नयापारा में ढाई वर्ष की बच्ची को स्कूटी चालक द्वारा ठोकर मारकर फरार होने का मामला दर्ज किया गया है, मुकेश सोनकर ने पुलिस को बताया कि 20 दिसंबर को शाम 07 बजे घर के पास तारणी मंदिर के सामने मेरी लड़की खुशी सोनकर उम्र ढाई वर्ष की खेल रही थी, तभी अटल चैक तरफ से आ रही स्कूटी क्रमांक CG 06 GL 5550 का चालक अपने स्कूटी को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेन्ट करने से उसकी लडकी खुशी सोनकर की कमर, पैर एवं होठ में चोट लगी जिसके बाद स्कूटी चालक तारणी मंदिर के पास स्कूटी छोडकर भाग गया. जिसपर पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध धारा 279, 337 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें