जमीन एवं कर्जा पैसा को लेकर विवाद, काउंटर मामला दर्ज. - CG Sandesh

जमीन एवं कर्जा पैसा को लेकर विवाद, काउंटर मामला दर्ज.

उपासी बाई सांकरा थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि 18 दिसंबर को सुबह करीब 8 बजे उसके पति हेमकुमार और देवर जयंत मलिक जमीन एवं कर्जा पैसा के बारे में बातचीत कर रहे थे, उसी समय उसकी देवरानी ललिता मलिक आई और बोली कि हमारे जमीन को कमा रहे हो हम लोग क्या खाएंगे कहकर गाली गालौज करने लगी. जिसपर उपासी ने क्यों गाली दे रही है बोली तो वह लडाई झगडा पर उतारू होकर हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर गाली देने लगी. शिकायत पर पुलिस ने ललिता मलिक के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.

वहीं ललिता मलिक की शिकायत पर पुलिस ने उपासी मलिक व  श्यामलाल मलिक के विरुद्ध धारा 506-IPC, 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है. 


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें