ट्रक की ठोकर से मोटर सायकल चालक की मौत होने पर मामला दर्ज - CG Sandesh

ट्रक की ठोकर से मोटर सायकल चालक की मौत होने पर मामला दर्ज

तुमगांव थाना अंतर्गत  यादव होटल के पास ट्रक द्वारा मोटर सायकल को ठोकर मारने के बाद मोटर सायकल चालक की मौत होने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने  म़ृतक प्रताप बरिहा पिता चैतराम बरिहा उम्र 30 साल बंदोरा थाना तुमगांव जिला महासमुंद का मर्ग जांच करने पाया कि दिनांक 17 अक्टूबर को मृतक अपने साथी लुकेश यादव एवं कुमार बरिहा के साथ मोटरसायकल CG 04 HS 6850 से महासमुंद जा रहा था. तभी NH 53 रोड यादव होटल(ढाबा) के आगे एक अज्ञात ट्रक चालक द्वारा अपनी ट्रक को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर पीछे से मृतक प्रताप बरिहा एवं लुकेश यादव एवं कुमार बरिहा के मोटरसायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे मृतक एवं लुकेश यादव को चोटें एवं कुमार बरिहा को खरोंच लगा प्रताप बरिहा का उपचार के दौरान ही मृत्यु हो गया. जिसपर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279, 304(A) एवं 337 आईपीसी भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें