चोरी करके 6 कट्टा धान को बेचने ले जाते हुए पकड़ाया.  - CG Sandesh

चोरी करके 6 कट्टा धान को बेचने ले जाते हुए पकड़ाया.

पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम झिलमिला में ब्यारा से 06 कट्टा धान चोरी होने का मामला दर्ज किया गया है. विजय देवांगन ने पुलिस को बताया कि उसके ब्यारा मे दस से पंद्रह दिन पहले धान मिजाई कर करीबन 40 कट्टा धान अपने ब्यारा मे रखा था. जिसके बाद 18 दिसंबर को ब्यारा गया देखा तो ब्यारा मे रखे 40 कट्टा धान मे से 06 कट्टा धान नहीं था. जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया था. जिसके संबंध मे गांव के लोगों को बताया तथा साथ मे पता कर रहे थे. उसके बाद उसी दिन गाँव का धनेश्वर गोंड़ धान बेचने के लिए दुकान ले जा रहा था जिसे पकड़कर पूछताछ करने पर दिनांक 15 दिसंबर को धान को विजय के ब्यारा से धान चोरी कर घर मे रखना तथा चोरी किये हुए 06 कट्टा धान को दुकान बेचने हेतु ले जाना स्वीकार किया. जिसपर पुलिस ने आरोपी धनेश्वर गोंड़ के विरूद्ध अपराध धारा 379 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें