पुरानी रंजीश को लेकर मारपीट - CG Sandesh

पुरानी रंजीश को लेकर मारपीट

ग्राम खोखसा निवासी तुलाराम सागर ने बसना थाना में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि 17 दिसंबर को प्रातः 08.00 बजे वह ग्राम के नकुल साहू के खेत खीरसाय चैहान के साथ ईंट बनाने गया था और शाम को छुट्टी होने के बाद करीबन 07.00 बजे नकुल साहू के घर खाना खाकर अपना घर जा रहा था उसी समय पुरानी रंजीश को लेकर ग्राम का मुकेश सागर, प्रदीप सागर, राजकुमार सागर तथा होरीलाल सागर एक राय होकर गालियां देते हुए उसके साथ मारपीट किये  और सभी जान से मारने की धमकी दिये. उसने बताया कि इस घटना से उसके सर से खून निकलने लगा. जिसपर पुलिस ने आरोपी मुकेश सागर, प्रदीप सागर, राजकुमार सागर व होरीलाल सागर  के विरुद्ध धारा 294, 323, 34 एवं 506 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें