झगड़ा को छुड़ाने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज... - CG Sandesh

झगड़ा को छुड़ाने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज.

वार्ड नं 04  ईश्वर ध्रुव ने बागबाहरा थाना आकर अपने साथ हुए मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है ईश्वर ध्रुव ने पुलिस को बताया कि 17 दिसंबर को 11:00 बजे रात्री में मन्नू राजपूत,  संतोष ध्रुव, राजा पटेल, चारो व्यक्ति श्रीढाबा में खाना लाने गये थे और खाना लेकर घर वापस आ रहे थे जसी संतोष ने बीच रास्ते में फेंक दिया. जिसपर राजा पटेल ने संतोष को बोला कि खाना को क्यों फेंक दिया इतने में संतोष और राजा दोनों वाद विवाद होने लगा. जिसे समझाने पर दोनों मान गये और चारों व्यक्ति ढांगाडिपरा तालाब के पास गये,  तब संतोष ने ईश्वर ध्रुव को घर से सब्जी लाने बोला जिसपर वह अपने घर से सब्जी लेकर तालाब के पास आया और चारों व्यक्ति सब्जी को खाने लगे, ठीक उसी समय राजा पटेल ने संतोष को खाना को रास्ते में फेंक दिये हो कहकर वाद विवाद कर लड़ाई झगड़ा हो रहे थे तब ईश्वर ध्रुव एवं मन्नू राजपूत दोनों वाद विवाद लड़ाई झगड़ा को छुड़ाने लगे तब संतोष एवं राजा दोनों ने मिलकर उन्हें गालिया देकर हाथ मुक्का एवं डण्डा से मारपीट किये तथा जान से मारने की धमकी दिये. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राजा पटेल व  संतोष ध्रुव के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323, 34 एवं  506 आईपीसी के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें