22 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त - CG Sandesh

22 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त

पिथौरा के रानीसागर पारा में दो व्यक्ति से अवैध शराब जप्त किया गया है. पुलिस ने बताया कि 17 दिसंबर को मुखबीर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति शराब बिक्री हेतु एक प्लास्टिक थैला में शराब लेकर रानीसागर पारा से टाऊन पिथौरा की ओर पैदल जा रहे है, पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर दो व्यक्ति से एक सफेद रंग की प्लास्टिक थैला में 22 पौवा देशी प्लेन शराब कीमत 1,320 रूपये रखा मिला, पूछताछ करने पर वह अपना नाम जितेन्द्र निषाद पिता सिराज निषाद उम्र 48 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 3 रावणभाठा पारा पिथौरा व दूसरे का नाम लखन सिंह ठाकुर पिता लतेल सिंह ठाकुर उम्र 36 वर्ष वार्ड नंबर 4 रावणभाठा पारा पिथौरा का होना बताया,  जिसके बाद पुलिस ने अवैध देशी प्लेन शराब जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें