बस की ठोकर से मोटर सायकल चालक घायल, मामला दर्ज  - CG Sandesh

बस की ठोकर से मोटर सायकल चालक घायल, मामला दर्ज

वार्ड नंबर 03 महलपारा सरायपाली निवासी घासीराम ने 16 दिसंबर को रात्रि लगभग 10:15 बजे उसके लड़का उदय सिंह ठाकुर का दुर्घटना हो जाने पर शिकायत दर्ज करवाया है.  

घासीराम ने पुलिस को बताया है कि उसका लड़का अपने मोटर सायकल हीरो एचएफ डीलक्स क्रमांक CG 06 GF 1400 में अपने घर से घुमने निकला था तथा जैसे ही शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सरायपाली मेन रोड़ के पास पहुंचा था कि रायपुर की ओर से आ रही बस क्रमांक CG 13 Q 0729 (ग्रांड बस) का चालक तेजी व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुये गलत साईड में आकर उसके लड़के उदय सिंह ठाकुर को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे  उदय सिंह को सिर, पैर, छाती आदि शरीर के अन्य जगहो में चोट लगी थी. इसके बाद उदय को ईलाज हेतु सरायपाली अस्पताल 112 के मदद से भर्ती कराया गया जहां से डांक्टर द्वारा रायपुर रिफर किया गया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने ग्रांड बस क्रमांक CG 13 Q 0729 के  चालक पर धारा 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.  


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें