क्या विवाद हो रहा है पूछने पर मारपीट, मामला दर्ज - CG Sandesh

क्या विवाद हो रहा है पूछने पर मारपीट, मामला दर्ज

वार्ड क्रमांक 13 फुलवारी पारा राज कुमार महानंद ने बागबाहरा थाना में दर्ज कराया है 17 दिसंबर को रात्री 21:30 बजे उसका लडका ललित महानंद फोन से बताया कि वह वार्ड नं0 04 गणेशपारा और वार्ड नं0 05 भुसापारा अपने दोस्तों के साथ घुमने आया था तो वहां के लडके लोग उसके साथ मारपीट कर रहे है और यह कहकर उसने फ़ोन रख दिया. इसके बाद राजकुमार जब  वार्ड नं0 04 गणेशपारा गया और पूछा क्या विवाद हो रहा है बोला तो उसे अजय ताण्डी , राजा ताण्डी , अमित क्षत्री, सुमित क्षत्री लोग ने तू कौन होता है समझाने वाला बोलकर उसे और उसके लडके ललित महानंद को गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का एवं क्रिकेट के स्टम्प से मारपीट किये जिससे सिर फट कर खून बहने लगा. जिसपर पुलिस धारा 34, 506, 294 एवं 323 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें