ईट पत्थर और हाथ मुक्का से मारपीट, मामला दर्ज - CG Sandesh

ईट पत्थर और हाथ मुक्का से मारपीट, मामला दर्ज

चन्द्रेश गुप्ता ने बागबाहरा थाना आकर शिकायत दर्ज कराया है कि उनके साथ कुछ लोगों ने मिलकर मारपीट किये है. उसने बताया कि वह वार्ड नं0 15 रावण भाठा का निवासी है और 17 दिसंबर को रात्री करीब 22:30 बजे वह शासकीय अस्पताल बागबाहरा अपने चाचा राज कुमार महानंद का वाद विवाद गणेश पारा के रहने वाले अमित क्षत्री, सुमीत क्षत्री लोगों से हुये वाद विवाद को पूछने गणेश पारा गये थे. तभी वहां पर चौक में ही अमित क्षत्री, सुमीत क्षत्री, अजय ताण्डी, राजा ताण्डी ,माया बघेल, रजनी क्षत्री लोग ईट पत्थर और हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए चंद्रेश गुप्ता को जान से मारने की धमकी दिये. जिस पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध  धारा 148,147, 323 एवं  506 आईपीसी का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें