एक्टीवा से गिरकर एक की मौत, मामला दर्ज - CG Sandesh

एक्टीवा से गिरकर एक की मौत, मामला दर्ज

पटेवा थाना में नरतोरा चैक में 12 दिसंबर को एक्टीवा से गिरकर मौत पर मामला दर्ज किया गया है.  पुलिस ने जांच कर बताया कि 12 दिसंबर को शाम करीब 4:30 बजे स्कूटी (एक्टीवा) में दो व्यक्ति झलप से बागबाहरा की ओर जा रहे थे कि तभी नरतोरा चैक में अचानक अनियंत्रित होकर स्कूटी से गिर गये. जिससे पीछे बैठे व्यक्ति के सर में गंभीर चोट लगने से घटना स्थल पर मौत हो गया तथा चालक को गंभीर चोट लगने से ईलाज हेतु 112 वाहन से सी0एच0सी0 बागबाहरा लाया गया.  बताया गया मृतक संजय दीवान अपने दोस्त जुलाराम दीवान पिता हीरालाल दीवान के साथ राजगौरा प्रोग्राम देखने डोगरपाली जा रहा था और नरतोरा चौक के पास वाहन एक्टीवा के एक्सीडेंट होने से संजय दीवान का मौके पर मौत हो गया तथा जुलाराम दीवान को चोट आने से 112 वाहन से ईलाज हेतु बागबाहरा भेजा गया. मामले में पुलिस ने जुलाराम दीवान के विरुद्ध अपराध धारा 304(A) भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें