शराब के नशे में बेटे ने की मारपीट - CG Sandesh

शराब के नशे में बेटे ने की मारपीट

ग्राम जोगीडीपा निवासी सहसराम जागड़े ने पटेवा थाना में शिकायत दर्ज कराया कि उसके बेटे ने शराब के नशे में उसके साथ मारपीट किया है, उसने बताया कि 16 दिसंबर को लगभग शाम 07:30 बजे जब वह अपने घर के सामने गली मे बैठा था, उसी समय उसका लड़का शैलेन्द्र जांगड़े शराब के नशे मे आया और मुझे जमीन का बंटवारा नहीं दे रहे हो कहकर अपने पिता के साथ गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट किया. तथा उसे उठाकर जमीन मे पटक दिया जिसे उसकी माँ बीच बचाव करने आई तो उसे भी गाली गलौच कर मारपीट किया तथा उसके पैर को पकड़कर जमीन मे घसीट दिया. जससे सहसराम और उसकी पत्नी को गंभीर चोट लगी. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शैलेन्द्र जांगड़े के विरूद्ध धारा 294 एवं 323 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें