भोथलडीह के दो आरोपियों से मकान के बाड़ी में रखे शराब को पुलिस... - CG Sandesh

भोथलडीह के दो आरोपियों से मकान के बाड़ी में रखे शराब को पुलिस ने किया जप्त

सरायपाली पुलिस ने ग्राम भोथलडीह में एक मकान बाड़ी से अवैध शराब जप्त किया है. पुलिस ने बताया कि 16 दिसंबर को मुखबीर की सूचना पर ग्राम भोथलडीह के सरोज गार्डिया के मकान बाड़ी में दबीश दिये, जहाँ सरोज गार्डिया मकान में उपस्थित मिला जिसे पुछताछ करने से अवैध रूप से शराब रखना कबूल किया तथा अपने बाड़ी के शौचालय के पास से एक सफेद प्लास्टिक थैला लाकर पेश किया. जिसे चेक करने पर उसके अंदर 12 पौवा गोवा स्पेशल व्हिस्की अंग्रेजी शराब कीमत 960 रूपये मिला. जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपी सरोज गार्डिया पिता गंगाधर गार्डिया उम्र 30 साल पर अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया.

वहीं उसी गाँव में दामोदर यादव मकान में भी कार्यवाही के दौरान अवैध रूप से शराब अपने बाड़ी के शौचालय के पास से एक सफेद प्लास्टिक थैला लाकर पेश किया. जिसे चेक करने पर उसके अंदर 09 पौवा गोवा स्पेशल व्हिस्की अंग्रेजी शराब कीमत 720 रूपये मिला. जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपी दामोदर यादव पिता राधेश्याम यादव उम्र 29 वर्ष भोथलडीह के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया.  


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें