ढाबा के पास अवैध शराब बेचते पकड़ाया - CG Sandesh

ढाबा के पास अवैध शराब बेचते पकड़ाया

पिथौरा के बल्लू ढाबा टप्पा सेवैय्या के पास अवैध शराब बरामद कर मामला दर्ज किया गया है, पुलिस ने बताया कि 16 दिसंबर को मुखबीर से सूचना मिली कि बल्लू ढाबा टप्पा सेवैय्या के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है. जिसपर  पुलिस मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति जो नीम झाड़ के किनारे सफेद प्लास्टिक झोला में शराब रखा मिला,  जिसका नाम पता पूछने पर वह अपना नाम हुसराम बघेल पिता लखन लाल बघेल उम्र 43 वर्ष बताया जिसके कब्जें से पुलिस ने 22 पौवा बाम्बे गोवा व्हीस्की अंग्रेजी शराब कीमत 1,760 रूपये जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें