शराब के नशे पड़े शराबी पर हुई कार्यवाही  - CG Sandesh

शराब के नशे पड़े शराबी पर हुई कार्यवाही

महासमुंद पुलिस ने दलदली रोड नयापारा के पास एक व्यक्ति को शराब के नशे में मदहोश पाए जाने पर कार्यवाही किया है. पुलिस ने बताया कि 16 दिसम्बर को सूचना मिला की एक व्यक्ति दलदली रोड नयापारा शराब भट्टी के पास शराब के नशे मे मदहोश पडा है पुलिस सुचना पर मौका में पहुंचकर जहा एक व्यक्ति शराब के नशे में मदहोश होकर गिर पड़ रहा था, वहां काफी लोग इकट्ठा हो गये थे, जिसके पास जाकर उसे पूछताछ करने पर मुश्किल से वह अपना नाम मोती राम साहू पिता अवध राम साहू उम्र 25 वर्ष ग्राम भुरका थाना व जिला महासमुन्द का बताया। जिसे वहां मौजूद कुछ लोगों के द्वारा उसे उठा कर जिला अस्पताल ख्ररोरा ले जाकर शराब पीने का मुलाहिजा कराया गया, जिसे डाक्टर द्वारा मोती राम साहू को शराब सेवन करना लेख किया. जिसपर आरोपी मोती राम साहू का कृत्य अपराध धारा 36(च) आबकारी एक्ट पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें