मोटर सायकल में अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुए एक गिरफ्तार. - CG Sandesh

मोटर सायकल में अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुए एक गिरफ्तार.

बागबाहरा पुलिस ने 15 दिसंबर को मुखबीर की सूचना पर शासकीय शराब दुकान के पास तीन व्यक्ति को मोटर सायकल में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब परिवहन करते हुए पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि तीन व्यक्तियों को मुखबिर के निशानदेही पर पकड़ा गया जिनका नाम पता पुछने पर अपना नाम  राजेन्द्र कुमार उम्र 26 वर्ष ढांगाडिपरा बागबाहरा, विशाल यादव पिता प्रहलाद यादव उम्र 23 वर्ष ढांगाडिपरा, गावेश यादव पिता संतराम यादव उम्र 17 वर्ष ढांगाडिपरा बागबाहरा का होना बताया. जिनके कब्जे से सफेद रंग का होण्डा एक्टीवा मोटर सायकल में रखें सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में 25 नग पौवा अंग्रेजी शराब भरा हुआ है तथा एक्टीवा के डिक्की में सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में 24 नग कीमत 3920रूपये (तीन हजार नौ सौ बीस रूपये) का अवैध शराब मिला. जिसपर पुलिस ने होण्डा एक्टीवा मोटर सायकल और अवैध शराब को जप्त कर आरोपियों के विरूध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर कार्यवाही किया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें