शराब के नशे में मदहोश होकर पड़े तीन शराबी पर पुलिस ने किया मा... - CG Sandesh

शराब के नशे में मदहोश होकर पड़े तीन शराबी पर पुलिस ने किया मामला दर्ज

महासमुन्द दलदली रोड़ शराब भट्टी में तीन शराबी को पकड़ कर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि 15 दिसम्बर को जब वे पेट्रोलिग करते दलदली रोड नयापारा शराब भट्टी के पास पहुंचे थे कि वहां एक व्यक्ति शराब के नशे में मदहोश होकर गिर पड़ रहा था, जहां काफी लोग इकट्ठा हो गये थे, जिसके पास जाकर उसे पूछताछ करने पर मुश्किल अपना नाम राम मिलन ढीमर पिता बिमलू ढीमर उम्र 40 साल बोरियाझर थाना जिला महासमुन्द का बताया. इसी तरह एक अन्य शराबी नाम बलवंत साहू पिता पुनीत राम साहू उम्र 30 साल  झालखम्हरिया थाना जिला महासमुन्द और तुमगांव रोड देशी शराब भट्टी के पास तुलसी राम ध्रुव पिता श्याम लाल ध्रुव उम्र 27 साल बोरियाझर थाना जिला महासमुन्द को जिला अस्पताल ख्ररोरा ले जाकर शराब पीने का मुलाहिजा कराया गया. शराब सेवन करना पाए जाने पर आरोपी राम मिलन ढीमर, तुलसी राम ध्रुव व बलवंत साहू का कृत्य अपराध धारा 36 (च) आबकारी एक्ट पाए जाने से कार्यवाही किया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें