कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, महासमुंद में हर्षोल्ला... - CG Sandesh

कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, महासमुंद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संविधान दिवस

कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, महासमुंद में गुरुवार दिनांक 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। 

इसके बाद महाविद्यालय के अधिष्ठाता महोदय, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारत के संविधान को अपनाया था। 

संविधान हमें न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता का अधिकार देता है। साथ ही मौलिक कर्तव्यों का पालन करना भी हमारा दायित्व है। कार्यक्रम में संविधान पर आधारित क्विज, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया गया। 

छात्रों के अनुशासन और उत्साह की प्राध्यापकों ने खूब सराहना की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, अधिकारी कर्मचारी और छात्र छात्राएं उपस्थित होकर अपनी सहभागिता दी।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें