महासमुंद : आर.बी.सी. 6-4 के तहत 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत
रायपुर। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 2 मृतक के निकटतम वारिसान के लिए चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। इनमें सर्पदंश से मृत्यु होने पर सरायपाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम रूढ़ा की मृत्तिका हेमंती भोई के पति राजेश भोई एवं ग्राम बोंदानवापाली के मृतक उमाशंकर साव के पिता घनश्याम साव के लिए चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
अन्य सम्बंधित खबरें