CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द होगी, सरकारी विभागों में नई भ... - CG Sandesh

CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द होगी, सरकारी विभागों में नई भर्तियों को लेकर CM साय ने दिए संकेत

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जल्द फैसला होने की बात कही है। पत्रकारों से चर्चा के दौरान वार्षिक परीक्षा कैलेंडर और आयोग के अध्यक्ष पद को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी।

सरकारी नौकरियों में भर्ती को मिलेगी गति

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तेज करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।

उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले समय में विभिन्न विभागों में नए पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किए जाएंगे। युवाओं के भविष्य और उनके हितों को ध्यान में रखकर जरूरी कदम उठाए जा रहे है।

नई भर्तियों का इंतजार कर रहे युवाओं को उम्मीद

CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति और आगामी भर्ती विज्ञापनों को लेकर मुख्यमंत्री के बयान से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं की नजर अब सरकार के अगले फैसलों पर रहेगी। हालांकि, नई भर्तियों की संख्या, पदों का विवरण और परीक्षा कैलेंडर जारी होने की तारीख को लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नही दी गई है।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें