महासमुंद : अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण एवं विकास योजनाओं की... - CG Sandesh

महासमुंद : अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण एवं विकास योजनाओं की जिला स्तरीय समीक्षा 4 दिसंबर को

छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रामलाल चैहान तथा उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त वेदराम मनहरे की अध्यक्षता में 4 दिसंबर 2026 को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष महासमुंद में जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।

बैठक में अनुसूचित जाति वर्ग के हितार्थ संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को प्राप्त लाभ, योजनाओं की प्रगति तथा अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण एवं विकास से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। बैठक में वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। 

इसके लिए संबंधित विभागों को अपने-अपने विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी निर्धारित प्रपत्र में तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। समीक्षा बैठक में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, हितग्राहियों को समयबद्ध लाभ तथा अनुसूचित जाति वर्ग के सामाजिक एवं आर्थिक विकास से संबंधित विषयों पर चर्चा की जाएगी।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें