सरायपाली : शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में हर्षोल्लास के सा... - CG Sandesh

सरायपाली : शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भारतीय संविधान दिवस

शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में 26 नवंबर को भारतीय संविधान दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान पाठक दुर्वादल दीप, सहायक शिक्षक राजकुमार भोई एवं स्कूली बच्चों की उपस्थिति में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के महत्व, उसके निर्माण, मौलिक अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। साथ ही संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुता के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

प्रधान पाठक दुर्वादल दीप ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है। प्रत्येक नागरिक को संविधान के मूल्यों का सम्मान करते हुए अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने बच्चों को देश के जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनने का संदेश दिया।

इस अवसर पर सहायक शिक्षक राजकुमार भोई ने भी संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को संविधान के प्रति सम्मान एवं जागरूकता बनाए रखने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें