सरायपाली : संविधान दिवस पर संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर दिलाया गया समानता, न्याय एवं कर्तव्य पालन का संदेश
26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर स्वर्गीय मोहनलाल चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में भारतीय संविधान के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया।
इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नारायण साहू व खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे के द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प दिलाया गया तथा भारतीय संविधान के निर्माण में डॉ. भीमराव अंबेडकर के महत्वपूर्ण योगदान को याद किया गया इसी कड़ी में आगे बताया गया कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था, जबकि 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया।
भारतीय संविधान देश के लोकतंत्र की मजबूत नींव है। यह प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार प्रदान करने के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा भी देता है।स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कहा गया कि बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएं तथा संविधान की भावना के अनुरूप जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें कार्यक्रम का समापन संविधान के आदर्शों को अपनाने और एक सशक्त, समतामूलक एवं विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने के संकल्प के साथ हुआ।