बसना : बाइक पर गांजा तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार
बसना पुलिस ने 23 नवंबर 2026 की शाम करीब 7:37 बजे पदमपुर रोड, थाना बसना के सामने अवैध रूप से गांजा परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.954 किलोग्राम गांजा, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल कुल 1,87,700 रुपये का सामान जब्त किया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 नवंबर 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GE 2059 पर ओडिशा के पदमपुर की ओर से अवैध गांजा लेकर बसना की तरफ आ रहे हैं. सूचना पर पुलिस पदमपुर रोड स्थित थाना बसना के सामने नाकेबंदी की, जहाँ शाम करीब 7:37 बजे मुखबिर के बताए नंबर की मोटरसाइकिल आते दिखाई दी.
पुलिस टीम द्वारा उन्हें रुकने का इशारा करने पर चालक ने वाहन मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को मौके पर ही दबोच लिया.
पूछताछ में वाहन चालक ने अपना नाम जितेंद्र प्रधान पिता देवारचंद प्रधान 44 वर्ष, निवासी ग्राम गोहेदादर, चौकी भंवरपुर तथा पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम सहदेव धवाल पिता चंद्रभानु धवाल 66 वर्ष, निवासी ग्राम बाराडोली, चौकी भंवरपुर बताया.
पुलिस ने मोटरसाइकिल की डिक्की में रखे तीन हरे रंग के पॉलिथीन थैलों से मादक पदार्थ गांजा तीनों पैकेटों में क्रमशः 980 ग्राम, 992 ग्राम और 982 ग्राम यानी कुल 2.954 किलोग्राम गांजा अनुमानित कीमत ₹1,47,700 पाया.
पूछताछ में आरोपियों ने उक्त गांजा ओडिशा से लाना स्वीकार किया, पुलिस ने 1,47,700 रुपये कीमती गांजा, 30,000 रुपये कीमती सीडी डीलक्स बाइक और 10,000 रुपये कीमती मोबाइल फोन कुल 1,87,700 का सामान जब्त कर सीलबंद किया.
मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) के तहत मामला दर्ज किया गया.