सरायपाली : विकासखंड स्त्रोत समन्वयक केंद्र समग्र शिक्षा सराय... - CG Sandesh

सरायपाली : विकासखंड स्त्रोत समन्वयक केंद्र समग्र शिक्षा सरायपाली में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

विकासखंड स्त्रोत समन्वयक केंद्र समग्र शिक्षा सरायपाली में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ सर्वप्रथम ज्ञान की देवी मां सरस्वती, भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक (बीआरसी) देवानंद नायक एवं समस्त संकुल समन्वयकों द्वारा किया गया।

बैठक में विकासखंड के 38 संकुलों से पहुंचे संकुल समन्वयकों के साथ विभिन्न विभागीय एजेंडों पर विस्तारपूर्वक समीक्षा एवं विचार-विमर्श किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से निम्नलिखित विषयों पर चर्चा की गई।

प्रशस्त ऐप: शिक्षकों का पंजीयन एवं बच्चों की स्क्रीनिंग संबंधी जानकारी।

लाइका चिन्हारी ऐप: सर्वेयर नियुक्ति एवं सर्वेक्षित बच्चों की सूची हार्ड कॉपी सहित जमा करने की जानकारी।

अपार आईडी: SO3 फॉर्म के माध्यम से अपार जनरेट करने हेतु लंबित विद्यालयों की जानकारी।

ड्रॉप आउट बच्चे: सूची के अनुसार ड्रॉप आउट बच्चों की वास्तविक स्थिति की जानकारी हार्ड कॉपी में जमा करना।

SNA स्पर्श: विद्यालयों एवं संकुलों को जारी राशि के व्यय संबंधी जानकारी।

मासिक प्रतिवेदन: अक्टूबर माह का वास्तविक एवं नवंबर माह का प्रस्तावित प्रतिवेदन दो प्रतियों में जमा करना।

शाला अवलोकन: शाला अवलोकन प्रतिवेदन दो प्रतियों में जमा करना।

VSK ऐप: शिक्षकों की उपस्थिति संबंधी जानकारी।

निर्माण कार्य: विद्यालयों में संचालित निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति।

अर्धवार्षिक परीक्षा: परीक्षा की तैयारी एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा।

शिक्षक दैनंदिनी: शिक्षकों द्वारा दैनंदिनी संधारण की स्थिति।

अन्य विभागीय विषय: शिक्षा विभाग से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा।

बैठक के दौरान सभी संकुल समन्वयकों को विभागीय योजनाओं एवं निर्देशों का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा आवश्यक जानकारियां निर्धारित समय-सीमा में उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

अंत में विद्यालयों के सुव्यवस्थित संचालन, शैक्षणिक गतिविधियों में सुधार, विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य विकासखंड में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना एवं विद्यालयीन व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाना रहा। उक्त जानकारी शिक्षा विभाग मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दी।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें