अगले पांच दिन देश के इन हिस्सों में  मूसलाधार बारिश की संभाव... - CG Sandesh

अगले पांच दिन देश के इन हिस्सों में मूसलाधार बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और काराईक्‍काल में अगले पांच दिनों के दौरान भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में कल तक कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने आज आंध्र प्रदेश और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और ओडिशा में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह के समय हल्की धुंध और ठंड का असर बना हुआ है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें