बसना : आबादी पट्टे की जमीन पर मकान बनाने के विवाद में एक महिला के साथ अश्लील गाली-गलौज, धक्का-मुक्की
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बरबसपुर में आबादी पट्टे की जमीन पर मकान बनाने के विवाद में एक महिला के साथ अश्लील गाली-गलौज, धक्का-मुक्की की गई और ड्रिल मशीन चलाकर जान से मारने की धमकी दी गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बरबसपुर निवासी प्रार्थिया कुसुम साहू गांव में अपनी आबादी पट्टे की जमीन पर मकान बनाया है. जहाँ 21 नवंबर 2026 की शाम करीब 5:30 बजे गांव के ही दैत्य कुमार साहू पिता सुग्रीव साहू, लखन पटेल, रविशंकर प्रधान और मोहन गड़तिया वहां पहुंचे, और आबादी की जमीन पर अतिक्रमण कर मकान बनाने का आरोप लगाते हुए महिला के साथ अश्लील गाली-गलौज शुरू कर दी.
इस दौरान चारों व्यक्तियों ने महिला के साथ धक्का-मुक्की की और भयभीत करते हुए धमकी दी कि "तेरे ऊपर ड्रिल मशीन चलाकर जान से मार देंगे." घटना के समय मौके पर मौजूद प्रार्थिया के पति प्यारेलाल साहू तथा भतीजे कैलाश साहू और एकाराम साहू ने पूरी घटना देखी और बीच-बचाव किया.
वहीँ मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दैत्य कुमार साहु, लखन पटेल, रविशंकर प्रधान और मोहन गडतिया के ऊपर अपराध धारा 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.