CG : कोण्डागांव जिले मेंबड़ी मात्रा में विस्फोटक और अन्य सामग्री बरामद
कोण्डागांव जिले में आज सुरक्षा बलों ने बड़ी मात्रा में विस्फोटक और अन्य सामग्री बरामद की है। जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने बताया कि आत्मसमर्पित माओवादियों की निशानदेही पर सुरक्षा बलों ने पुंगारपाल थाना क्षेत्र के बेड़मा गांव के जंगलों में दो अलग-अलग स्थानों से यह सामग्री बरामद की है।
नक्सल सेल, डीआरजी, बस्तर फाइटर्स और बम निरोधक दस्ते की संयुक्त टीम ने घटनास्थल से एक हैंड ग्रेनेड, दो जिलेटिन रॉड, लगभग पच्चीस मीटर कॉर्डेक्स वायर, करीब दो सौ मीटर इलेक्ट्रिक वायर, चौदह टिफिन, ग्यारह बैटरी सेट और अन्य सामग्री बरामद की। इसके अलावा सल्फर, सोडियम नाइट्रेट तथा अलग-अलग टिफिन में रखी लगभग उनतीस किलो से अधिक संदिग्ध विस्फोटक सामग्री भी जब्त की गई है।
अन्य सम्बंधित खबरें